फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का स्तर जानने के लिए विशेष अभियान आज से

Fri, 12 Jun 2020 11:03 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

  • होम डिलीवरी ब्वॉय, अखबार वितरक व सुरक्षा गार्ड जैसे कामगारों का लिया जाएगा नमूना
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का स्तर पता लगाने के लिए सरकार शुक्रवार से सैंपल कलेक्शन का विशेष अभियान चलाएगी। अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। अभियान में डिलीवरी ब्वॉय, अखबार वितरक व सुरक्षा गार्ड जैसे कामगारों की कोरोना जांच कराई जाएगी। अभियान में उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जिनका आना-जाना ज्यादा रहता है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, अनाथ आश्रम, किशोर गृह में जाकर नमूने लिए जाएंगे। शनिवार को शहरी मलिन बस्तियों में लोगों के नमूने लिए जाएंगे। इसके बाद होम डिलीवरी करने वाले लोगों, अखबार वितरक, घरों में दूध पहुंचाने वालों, अस्पतालों के कर्मचारी, अस्पताल में पंजीकरण डेस्क के कर्मी, सुरक्षा गार्ड, आयुष्मान मित्रों, फार्मासिस्ट, सेल्समैन की एक सप्ताह तक कोरोना जांच की जाएगी।      

उन्होंने बताया कि जिन 18 जिलों में सबसे अधिक प्रवासी कामगार आए हैं, वहां भी सैंपल कलेक्शन अभियान चलाया गया था। झांसी, कौशांबी, प्रयागराज, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, चित्रकूट, जालौन, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महाराजगंज, मिर्जापुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती के 72 गांवों में सैंपल लेकर जांच की की गई थी। 
विज्ञापन


इन गांवों में 50 या उससे अधिक प्रवासी कामगार आए थे और 15 दिन से ज्यादा का समय गुजार चुके थे। इन लोगों ने अपना होम क्वारंटीन का पालन ठीक से किया या नहीं, निगरानी समितियों ने किस तरह काम किया, इसके लिए 1,686 सामान्य नागरिकों की जांच की गई। इसमें सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें