फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने के लिए 31 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान

Fri, 12 Feb 2021 01:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया कराने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग के स्तर पर ऋण के लिए लंबित सभी आवेदनों का निस्तारण भी 15 फरवरी तक किया जाएगा। निदेशक स्थानीय निकाय शकुंतला गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आदेश में ऋण बांटने और नए आवेदन पत्र लेने के लिए हर सप्ताह में दो दिन पथ विक्रेता दिवस का आयोजन करने को कहा गया है। पथ विक्रेताओं को बैंक शाखाओं तक पहुंचाते हुए ऋण वितरण की औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार ने होली के लिए 1 से 15 फरवरी, 16 से 28 फरवरी, 1 से 15 मार्च और 16 से 31 मार्च तक चार पखवाड़ों के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है।

प्रदेश के 14 नगर निगमों लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर और मथुरा में पीएम स्वनिधि योजना से समृद्धि अभियान में केंद्र सरकार की आठ महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभार्थियों के परिवारों को लाभांवित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बीओसीडब्ल्यू की योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें