फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं के डीएल बनवाने के लिए विशेष शिविर रविवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आप युवती या महिला हैं। आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नहीं बना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आपकी सुविधा के लिए अमर उजाला लाया है आसानी से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का मौका। तीन अगस्त, रविवार को डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लर्नर डीएल बनवाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। ये शिविर सिर्फ युवतियों और महिलाओं के लिए है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक साइबर कैफे एक्सपर्ट आकाश एवं उनकी टीम लर्नर लाइसेंस बनवाने में मदद करेगी।
विज्ञापन


लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे साथ लेकर आना होगा। लर्नर डीएल बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है, जो मौके पर ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें