लखनऊ। बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौन धारण कर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का विरोध किया। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने की अगुवाई कर रहे सपा नेता मोहम्मद इखलाक व अन्य कार्यकर्ताओं ने हाथ में मॉब लिंचिंग पीड़ितों का पोस्टर लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और निर्दोष लोगों की हत्याओं पर नाराजगी जताई।