फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़ा भोजन खाने से 71 भेड़ों की मौत

विज्ञापन
घैला पुल के किनारे भेड़ों की मौत हो गई। डॉक्टर की टीम व पुलिस  ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल की पार्किंग में चरने गईं करीब 150 भेड़ें चार दिन से पड़ा सड़ा भोजन खाने से रविवार देर रात मरणासन स्थिति में पहुंच गईं। इनमें से 71 की मौत हो गई। सोमवार दोपहर इसकी सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाज शुरू किया। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विसरा भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के फतेहपुर के ढकौली मदरिया निवासी शिवरतन पाल के पास करीब 350 भेड़ें हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर इन्हें चराने के लिए प्रेरणा स्थल की पार्किंग के पास पहुंचे। यहां पड़ा भोजन खाने के लिए भेड़ों को छोड़ दिया। शाम को इन्हें घैला पुल के किनारे लाकर रुक गए।

रात करीब 12:30 बजे उनका बेटा प्रदीप भेड़ों को देखने गया। कुछ देर बाद आकर उसने बताया कि 10 भेड़ें मर गई हैं। इस पर शिवरतन अन्य बेटों अजय पाल और विजय पाल के साथ मौके पर पहुंचे। भेड़ों को दवाइयां खिलाईं, पर राहत नहीं मिली। देखते ही देखते करीब 150 भेड़ें मरणासन अवस्था में पहुंच गईं। बाद में इनमें से 71 ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिवरतन ने सोमवार सुबह गांव के लोगों की मदद से घैला चौकी प्रभारी राजदीप चौधरी को सूचना दी। उन्होंने इंस्पेक्टर मड़ियांव के साथ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सचान को जानकारी दी। इस पर एसीपी अलीगंज सैय्यद अरीब अहमद, एसडीएम सदर मनोज सिंह, चीफ वेटनरी अफसर डॉ. सुरेश कुमार व इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे।

इंजेक्शन देने के साथ चढ़ाया गया ग्लूकोज

दोपहर 12 बजे जब डॉ. सचान टीम के साथ पहुंचे तो 100 से अधिक भेड़ें मरणासन अवस्था में थीं। भेड़ों की इतनी संख्या को देखकर ककौली से डॉ. ब्रजेश कुमार व लखनऊ से वीरेंद्र कुमार को बुलाया गया। दोनों टीम के साथ पहुंचे और भेड़ों को इंजेक्शन देने के साथ ग्लूकोज चढ़ाया गया। शाम 6:30 बजे तक चिकित्साकर्मी जुटे रहे। डॉ. आरपी सचान का कहना है कि कई बार ज्यादा खाने से पशुओं का पेट फूल जाता है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, जिससे मौत भी हो जाती है। डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मृत 71 भेड़ों को पास में ही दफना दिया गया। उधर, एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि मामले को लेकर उन्हें कुछ नहीं कहना है।

संकट में आया परिवार

शिवरतन पाल ने अफसरों को बताया कि भेड़ें ही उनके परिवार का भरण पोषण का सहारा हैं। 71 भेड़ें मरने से उनके परिवार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने उधार लेकर इन्हें खरीदा था। उनके बेटे विजय ने सरकार से मदद की मांग की है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटनास्थल पर पहुंचीं संस्था आसरा द हेल्पिंग हैंड्स की संस्थापक अध्यक्ष चारु खरे ने कहा कि प्रेरणा स्थल की पार्किंग में फेंके गए भोजन का निस्तारण सही से नहीं किया गया है। इस वजह से भेड़ों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही या भेड़ों को जहर देने की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। संस्था की ओर से मड़ियांव पुलिस को तहरीर भी दी गई है। नगर निगम के जोनल अधिकारी आकाश कुमार का कहना है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल आउटर का इलाका है। वहां की सफाई की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण की है। उसकी ओर से सफाई करवाई जा रही होगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें