लखनऊ। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद की बढ़ती कीमतों समेत कानून व्यवस्था, एनकाउंटर, पेपर लीक और महिला उत्पीड़न के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैलगाड़ी पर बैठकर अनोखे अंदाज में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जयसिंह ''जयंत'' के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कार्यालय कैसरबाग से मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जयसिंहने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से मध्यम और निम्न आय वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। वहीं, प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। बिजली दरों में वृद्धि और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई। इस दौरान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, सांसद आरके चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, कृष्ण कन्हैया पाल, कर्नल शरद सरन सिंह, अनीस राजा, नाहिद लारी खान, पूर्व विधायक गोमती यादव समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।
प्रदर्शन करते सपाई।