फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य के समर्थन में सपा नेता का प्रदर्शन: कहा- गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव लाएंगे

Mon, 26 Jan 2026 10:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा की बात करती है, लेकिन वर्तमान शासन में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। 
विज्ञापन
सपा की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने रविवार को टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में भगवान शंकर की प्रतिमा के पास शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई। आश्रम के बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद प्रतिमा का गंगाजल और दूध से अभिषेक किया गया।

विज्ञापन




प्रदर्शन के दौरान सपा महिला जिलाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका जा रहा है और वह बिना अन्न-जल ग्रहण किए धरने पर बैठे हैं। इसे उन्होंने चिंताजनक बताया।

गुंजन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा की बात करती है, लेकिन वर्तमान शासन में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। उन्होंने कहा कि शिष्यों के साथ मारपीट की गई, उनकी चोटी खींची गई और उनके वस्त्र तक उतार दिए गए।
विज्ञापन


सपा नेत्री ने शंकराचार्य की ओर से उठाई गई गौ माता की रक्षा की मांग को उचित ठहराया। उन्होंने कहा कि यह विषय देश की आस्था से जुड़ा है। साथ ही भाजपा पर स्लॉटर हाउस से कमीशन लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें