लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई नगर क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ सम्मेलन करेगी। संगठन की मासिक बैठक में शनिवार को इस पर सहमति बनी।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए साल में सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा गया। महासचिव गौरव सिंह यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में नगर की सभी पांचों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता, मीरा वर्धन, मुकेश शुक्ला, पूजा शुक्ला और वीर बहादुर यादव मौजूद रहे।