लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों को बूथ स्तर के एजेंट बनाने के निर्देश दिए हैं।
महानगर कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में फाखिर ने अगली बैठक में एजेंटों की सूची जमा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, कार्यकताओं को जनता के बीच बराबर रहना चाहिए। इससे उनकी अच्छी छवि बनेगी। ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन में भी शामिल किया जाएगा। बैठक में पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, वंदना मिश्रा के साथ जूही सिंह और यावर हुसैन रेशू मौजूद रहे।