फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से मिलकर दंगा भड़काना चाहती है सपा सरकार : मायावती

Thu, 26 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या समेत कई जिलों में बजरंग दल की ओर से लगाए जा रहे शस्त्र प्रशिक्षण शिविरों की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे भड़काऊ, घोर सांप्रदायिक व गैर-कानूनी मामलों में सपा सरकार की निष्क्रियता साबित करती है कि वह भाजपा से मिलकर दंगा भड़काना चाहती है और फिर उसका चुनावी लाभ लेना चाहती है।

मायावती ने एक बयान में कहा, अति-संवेदनशील मामलों में केंद्र की भाजपा सरकार, खासकर उनके मंत्रियों से कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। लेकिन, सपा सरकार से प्रदेश के लोगों को ऐसी उम्मीद नहीं है कि वह बजरंग दल को इस तरह का शस्त्र ट्रेनिंग कैंप लगाने देगी और इस पर प्रतिबंध न लगाकर मात्र खानापूर्ति वाली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र व प्रशासन हो चुस्त-दुरुस्त

सपा सरकार को चाहिए कि बजरंग दल के शस्त्र ट्रेनिंग कैंपों पर बिना देरी किए प्रतिबंध लगाए और इसके आयोजकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे। सरकार को अपने खुफिया तंत्र एवं पुलिस व प्रशासन को भी चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए।

बसपा सुप्रीमो ने कहा, राज्यपाल राम नाईक द्वारा बजरंग दल के शिविरों के आयोजन के समर्थन में दिया गया बयान अति चिंता की बात है। राज्यपाल को संविधान की मर्यादा के दायरे में रहकर काम करना चाहिए।

सोचने की बात यह है कि समाज के हर वर्ग को या फिर व्यवस्था से दुखी व पीड़ित लोगों को, अपनी-अपनी सोच को लेकर अगर खुलेआम शस्त्र की ट्रेनिंग लेने और देने की इजाजत दे दी जाएगी तो फिर समाज और देश का क्या होगा?

उन्होंने बजरंग दल के शस्त्र ट्रेनिंग शिविरों के आयोजन को गैर कानूनी बताया। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार को तत्काल इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें