फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा सरकार बनी तो मुस्लिमों को कोटा'

Wed, 02 Apr 2014 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए मुसलमानों को नौकरी में 15 फीसदी आरक्षण देने का दावा किया है। सपा सुप्रीमो ने किसानों और कृषि को खासी तवज्जो दी है, लेकिन उन्होंने मुस्लिमों को रिझाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


मुलायम ने पार्टी मुख्यालय पर सपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिमों का ध्यान नहीं रखा। इसीलिए, वे मुस्लिमों का पूरा ख्याल रखेंगे।

मुलायम ने वादा किया है कि सपा सरकार में आई तो सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। घोषणा पत्र सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में जारी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

फिर अपनाया पुराना फंडा

मुलायम ने अपना पुराना हथकंडा ‌इस्तेमाल करते हुए दावा किया है कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनी, तो वे बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे।

मुलायम ने यह भी वादा किया है कि वे बजट का सात फीसदी शिक्षा और छह फीसदी स्वास्‍थ्य पर खर्च करेंगे।

इसके साथ ही मुलायम ने बड़ा दावा यह भी किया है कि अगर सपा की सरकार बनी तो सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 65 कर देंगे।
विज्ञापन

कानून बनाकर खत्म करेंगे महंगाई

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में एक दिलचस्प हिस्सा महंगाई रोकने के आइडिया का भी है। मुलायम के मुताबिक, सपा सरकार बनी तो वे महंगाई पर लगाम लगाने के लिए एक कानून बनाएंगे।

इसके अलावा, उन्होंने रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यूपी में विशेष आर्थिक जोन बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। उन्हें उम्मीद है कि इससे रोजगार में खासी वृद्घि होगी।

मुलायम ने यह भी दावा किया है कि वे पूर्वांचल और बुंदेलखंड का विशेष दर्जा देंगे। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को साधने की भी पूरी कोशिश की है।

उन्होंने कहा है कि सपा सरकार में व्यापारियों का 10 लाख रुपये का बीमा करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें