फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन ‘नेताजी’ का जन्मदिन मनाएगी सपा

Tue, 11 Nov 2014 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपना जन्म दिन मनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खां के साथ भले ही 22 नवंबर को रामपुर में रहें, लेकिन उत्साह व खुशी से लबरेज फैजाबाद के अयोध्या नगर विधायक तेजनारायण पांडेय पवन तथा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय उनके जन्मदिन का आयोजन पांच दिन करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों नेताओं ने बताया कि 18 नवंबर को प्रेस क्लब में जन्मदिन पर विचार गोष्ठी, 19 को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान, गुरुकुल, कुष्ठाश्रम, यतीमखाना बड़ी बुआ में फल वितरण, 20 को गरीबों को कंबल वितरण, 21 को अयोध्या में संतों व पंडितों के साथ नेताजी की लंबी उम्र के लिए यज्ञ व हवन-पूजन के बाद भंडारा और 22 नवंबर को जनसभा में सपा के विकास कार्यों पर चर्चा के बाद केक काटा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें