फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने विरोधियों के सर फोड़ा नाकामियों का ठीकरा

Mon, 09 Sep 2013 01:55 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और खाद्य रसद एवं जेल मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुजफ्फरनगर हिंसा के पीछे विरोधी दल हैं।
विज्ञापन


वे सपा सरकार की विकास योजनाओं से चिढे़ हुए हैं। उन्हें अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है। सपा सरकार उनकी साजिश सफल नहीं होने देगी।

चौधरी ने कहा, अशांति फैलाने की करतूत निंदनीय और टीवी पत्रकार व अन्य लोगों की मौत बहुत दुखद है। सपा सरकार सांप्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगाने के लिए कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन


सपा सरकार का बनना और प्रदेश का विकास विपक्षी दलों को पच नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय की आशंका से बौखलाकर वे सांप्रदायिकता का जहर फैलाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें