सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है जाति-संप्रदाय की राजनीति करने वाले सूबे को वैमनस्य की आग में झोंकने की साजिश रच रहे हैं।
सपा सरकार इन साजिशों को सफल नहीं होने देगी। चौधरी ने कहा, प्रदेश में सपा सरकार बनने से सबसे ज्यादा परेशनी भाजपा और बसपा को है।
मुजफ्फरनगर में जाति-संप्रदाय की राजनीति का घालमेल करने वाले अब पूरे प्रदेश में साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। कहा कि, भाजपा, कांग्रेस और रालोद का बहुमत की निर्वाचित सरकार से इस्तीफा मांगना जनादेश का अपमान है।