फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इधर-उधर कब्जा करने के लिए बनाई थी सपा सरकार: मुलायम सिंह

Sun, 06 Nov 2016 02:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री अखिलेश को भी कड़ी नसीहत दी। उन्होंने तल्‍ख लहजे में कहा कि क्या इधर-उधर जमीनों पर कब्जा करने के लिए हमने पार्टी बनाई थी।
विज्ञापन

2 of 8
मुलायम ने कहा कि सपा सरकार ने पिछले चार साल में बहुत काम किए लेकिन सरकार को अभी भी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गरीबों की मदद करनी चाहिए और अन्याय के खिलाफ खड़े होना चाहिए। अब भी देश में 21 करोड़ लोग ऐसे हैं जो भरपेट खाना नहीं खा रहे हैं। उनके बारे में सोचिए।
विज्ञापन

3 of 8
मुलायम ने उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. लोहिया ने अन्याय के कारण उस समय पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का विरोध किया था जब लोकप्रियता के कारण उनके खिलाफ कोई बोल नहीं पाता था।

4 of 8
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हम सभी ने खूब संघर्ष किया है, संघर्षों से सत्ता मिली है। हमने सभी वर्गों को साथ रखा है।
विज्ञापन

5 of 8
उन्होंने कहा कि सपा ने अब तक चार बार सरकार बनाई है। हर वर्ग ने हमारा समर्थन किया है। अगर 2012 में हमें पूर्ण बहुमत मिला तो इसके लिए सबने हमारा समर्थन किया है। (सपा सुप्रीमो मुलायम के साथ लालू प्रसाद यादव।)
विज्ञापन

6 of 8
उन्होंनें देश की सीमाओं पर शहीद हो रहे जवानों पर कहा कि हम उन्हें सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों का शहीद होना एक गंभीर मुद्दा है। (मुलायम सिंह यादव व शरद यादव।)
विज्ञापन

7 of 8
सपा सुप्रीमो ने कहा कि इस समय देश में मुसलमानों की स्थिति बहुत खराब है। उनके खिलाफ अन्याय हो रहा है। इसलिए उनका साथ देने की जरूरत है।
विज्ञापन

8 of 8
मुलायम ने कहा कि महिला‌ओं को घरों में दबाकर रखा जाता है। उन्हें और अधिक अवसर देने की जरूरत है। (मंच पर रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा व मुलायम सिंह यादव।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें