फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने 5 जनवरी का अधिवेशन किया स्थगित

Mon, 02 Jan 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में बढ़ती खींचतान के बीच मुलायम सिंह यादव ने 5 जनवरी को बुलाए गए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने ट्वीट कर बताया, 'नेताजी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 जनवरी का अधिवेशन फिलहाल स्थगित किया जाता है।' साथ ही शिवपाल ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी संदेश दिया।

बता दें कि यह अधिवेशन मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए अधिवेशन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद बुलाया था। माना जा रहा था कि इस अधिवेशन में मुलायम कुछ बड़े फासले ले सकते थे।
विज्ञापन

  नेताजी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी का 5 जनवरी का अधिवेशन फिलहाल स्थगित किया जाता है। सभी नेता और कार्यकर्ता (1/2) — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) January 2, 2017   ... अपने-अपने क्षेत्र मेँ चुनाव की तैयारियोँ मेँ जुटे और जीत हासिल करने के लिए जी-जान से मेहनत करेँ। (2/2) — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) January 2, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें