फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को थूक चाटने को किया था मजबूर

Mon, 23 Dec 2013 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत सपा सभासद अभद्रता प्रकरण में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


सभासद महेंद्र सिंह ने सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को लिखे पत्र में कहा है कि चौकी में न सिर्फ उससे अपने सिर पर जूते मरवाए गए बल्कि खुद का थूक भी चटवाया गया।

पीड़ित ने सपा जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी व परिवार की जान को खतरा बताया है।

पीड़ित सभासद द्वारा हाल की में सपा जांच समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक हुकुम चंद्र तिवारी पर जांच में पक्षपात कर धमकाने का आरोप लगाया था।

रविवार को उसने सपा महासचिव को शिकायती पत्र लिखकर एक बार फिर पार्टी के जनपद पदाधिकारियों को झटका दिया है।

पत्र में उसने लिखा है कि आरोपी सुजीत वार्ष्णेय, पवन यादव भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष ने पवन को मनोनीत सभासद बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


वहीं पांचों आरोपियों से उनके करीबी संबंध हैं। इसके चलते पुलिस की मौजूदगी में चौकी के अंदर न केवल उनसे अपने ही सिर पर जूते लगवाए गए बल्कि थूक भी चटवाया और पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन


आगे महेंद्र सिंह ने कहा है कि जब क्लिपिंग सार्वजनिक हो गई तो उसने इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को दी।

लेकिन जिलाध्यक्ष दोषियों को सजा दिलाने के बजाए उल्टा उसी पर दबाव बनाने लगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि जिलाध्यक्ष द्वारा मानसिक उत्पीड़न कर अपमानित किया जा रहा है।

उनके बच्चों का अपहरण कराने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने सपा राष्ट्रीय महासचिव से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें