फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का भाजपा पर हमला : राज्य को बर्बादी की ओर धकेल रही है भाजपा, कानून व्यवस्था चौपट, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी

Sun, 18 Sep 2022 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने  बताया कि 19 सितंबर को पार्टी केसभी विधायक और विधानसभा परिषद सदस्य पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च कर  विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्यों की रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विधान मंडल सत्र को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जनता से जुड़े सवालों एवं ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि पार्टी भाजपा को हर स्तर पर घेरेगी। उससे कानून व्यवस्था सेलेकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल किए जाएंगे।

विज्ञापन


विधायक दल की बैठक में कहा गया कि भाजपा ने राज्य को बर्बादी की ओर धकेल रही है। भाजपा लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। कर अवैध खनन जारी है। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली है। राजनीतिक विद्वेष के कारण समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। बैठक में किसानों, नौजवानों तथा छात्रों के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बात पर चिंता जताई गई कि महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे हैं। सूखे से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। पशुओं की बीमारी बढ़ी है। गन्ना, धान की फसल सूखे से प्रभावित हुई है। बिजली संकट से लोग परेशान है। महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों के आने से लोगों में आक्त्रसेश है। रजबहों में पानी नहीं आ रहा है। शिक्षामित्रों की आत्महत्याओं से नौजवानों में रोष है। चर्चा केदौरान विधायकों ने बताया कि 48 पत्रकारों पर  फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं और उन्हें जेल भेजा गया है। नागरिकों की स्वतंत्रता खतरे में है।

पार्टी कार्यालय से विधान सभा तक पैदल मार्च करेंगे सपाई
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने  बताया कि 19 सितंबर को पार्टी केसभी विधायक और विधानसभा परिषद सदस्य पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च कर  विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सभी लोग सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। यहां से 9:45 बजे अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधान भवन के लिए कूच करेंगे। राजभवन के सामने से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से गुजरेंगे। हजरतगंज चौराहे से लोकभवन के समक्ष विधानभवन के अंदर गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। पैदल मार्च में विधायकों के हाथों में तख्तियां होंगी, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई. महिलाओं के शोषण, कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी आदि का उल्लेख होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें