फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम के जन्मदिन का विरोध तुच्छ मानसिकता'

Thu, 26 Nov 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर उंगलियां उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम का सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। पूरे देश में उनका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा है। वे लाखों किसान व गरीबों के दिलों में बसते हैं।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा, मुलायम सिंह अपना जन्म दिन मनाते नहीं है लेकिन प्रशंसक उनके प्रति निष्ठा जताने के लिए उनका जन्मदिन मनाते हैं।

बहुत समय से उनके पैतृक गांव सैफई के लोगों का दबाव था कि उन्हें भी एक बार जन्मदिन मनाने का मौका मिले।

सैफई में उनके जन्मदिन का आयोजन रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव समिति की ओर से किया गया था।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का संदेश देने के लिए संगीतकार एआर रहमान को बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, जब समाज का हर वर्ग मुलायम सिंह के नेतृत्व और दीर्घायु होने की प्रार्थना कर रहा है तब कुछ लोग नकारात्मक दुष्प्रचार कर अपनी तुच्छ मानसिकता दर्शा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें