फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को पत्थरों की लूट में दिखता है विकास

Mon, 06 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि बसपा अध्यक्ष मायावती को प्रदेश में विकास की गतिविधियां नहीं दिखती हैं।
विज्ञापन


उन्हें तो बस अपनी प्रतिमाओं, पार्कों, स्मारकों के पत्थरों की लूट में ही विकास के दर्शन होते हैं।

बसपा अध्यक्ष कभी न तो जनता के बीच गई हैं और न ही उन्होंने सड़क पर संघर्ष किया, इसलिए ‘साइकिल ट्रैक’ देखना भी उन्हें गवारा नहीं।

उनके जमाने में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास कालिदास मार्ग की सड़क पर भी आम आदमी को सख्त मनाही थी।

अखिलेश यादव ने यह सड़क साइकिल वालों के लिए भी खोल दी है। यह बात उन्हें पच नहीं रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें