फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की दूसरे चरण की रथयात्राएं शुरू

Sun, 10 Nov 2013 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ों की लामबंदी के लिए सपा की दूसरे चरण के लिए रथयात्राएं शनिवार को प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन


कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने सपा मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर सामाजिक न्याय रथयात्रा व 17 अति पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा को रवाना किया।

खनन राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद के नेतृत्व में 17 अति पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा लखनऊ से चलकर मोहनलालगंज, बछरावां व लालगंज होते हुए फतेहपुर, कौशांबी, इलाहाबाद, मिर्जापुर से सोनभद्र पहुंचकर 12 नवंबर को संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश उत्तम व रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में सामाजिक न्याय रथयात्रा बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज तथा कुशीनगर होते हुए देवरिया में 12 नवंबर को समाप्त होगी।

राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें