फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन को अधर्मियों से मुक्त कराने के लिए चर्चा की

Thu, 09 Jul 2026 10:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें शेयर कर कहा कि हमने सनातन को अधर्मियों से मुक्त कराने पर चर्चा की।
विज्ञापन
शंकराचार्य से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हमने सनातन पर आए संकट और उसे अधर्मियों से मुक्त करने के लिए आपस में चर्चा की।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज प्रातः काल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता।
 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी को लगातार उठाया और इसके सहारे भाजपा पर निशाना साधा। 

राम मंदिर में चंदा चोरी से दुनिया का हर सनातनी आहत
इसके पहले, अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा, चंदा व दान चोरी का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं और इसलिए आहत भी कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भिजवाया था या स्वयं आकर चढ़ाया था। इस प्रकरण से विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है, क्योंकि धर्म के साथ देश को भी भाजपा के अधर्मियों के कारण अपयश का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि गौमाता के साथ अन्याय हो रहा है और वे भूख-प्यास से मर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौसंवर्धन की बात करने वाली सरकारें ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने और उनके संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। शंकराचार्य ने राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रामभक्तों की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें