फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के समर्थकों पर धुंआधार फायरिंग, बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां

Wed, 07 Mar 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी के ककवा रोड के पड़री मोड़ पर बाइक सवार युवकों ने सोमवार रात कार को ओवरटेक कर सपा विधायक के समर्थकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अन्दर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थक एवं करीबी उदयभान सिंह और पूरन सिंह निवासी बछिलाही मजरे सैठा, गौरीगंज सोमवार शाम कालिकन से कार से घर लौट रहे थे। बताया गया कि ककवा मार्ग पर पंडरी मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक किया।

कार सवार दोनों लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। हमलावरों की फायरिंग में कार का शीशा टूट गया। हालांकि हमले में दोनों समर्थक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटना के बाबत उदयभान सिंह और पूरन सिंह से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


उदयभान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बछिलाही गांव निवासी आशीष सिंह व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। उधर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि उदयभान सिंह और पूरन सिंह उनके करीबी एवं समर्थक हैं। हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें