सपा विधायक मनोज पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी।
- फोटो : amar ujala
सपा विधायक मनोज पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों, पिछड़ों के साथ अब ब्राह्मणों का भी उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। यह सरकार खुद को ब्राह्मणों का हितैषी होने का ढोंग रच रही है। कानपुर देहात की घटना निंदनीय है। प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। विधायक अमिताभ बाजपेई को जबरन रोका गया। उन्हें नजरबंद किया गया। अहम सवाल यह है कि सरकार के इशारे पर हमें और हमारे विधायक को पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है? सरकार को किस बात का डर है?