फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा विधायक मनोज पांडेय बोले, प्रशासन कानपुर देहात की घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है

Wed, 15 Feb 2023 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ा है और अब सरकार ब्राह्मण हितैषी होने का ढोंग कर रही है।
विज्ञापन
सपा विधायक मनोज पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात रखी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक मनोज पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों, पिछड़ों के साथ अब ब्राह्मणों का भी उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। यह सरकार खुद को ब्राह्मणों का हितैषी होने का ढोंग रच रही है। कानपुर देहात की घटना निंदनीय है। प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। विधायक अमिताभ बाजपेई को जबरन रोका गया। उन्हें नजरबंद किया गया। अहम सवाल यह है कि सरकार के इशारे पर हमें और हमारे विधायक को पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है?  सरकार को किस बात का डर है? 
विज्ञापन


मुख्य सचेतक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पुलिस द्वारा लगातार जनता से दुर्व्यवहार हो रहा है। कानून में सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले की सुनवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कहां से चल रहा है ये बुलडोजर? 


ये भी पढ़ें - पूर्वोत्तर के विद्यार्थी समूह से मिले सीएम योगी, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में अब सच हो रहे सपने

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कानपुर देहात की घटना पर मायावती ने दिया बयान, कहा- जनविरोधी रवैया बदले योगी सरकार


उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि फोन और समाचार पत्रों में संवेदना व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा। सरकार पांच पांच करोड़ के दो चेक और दो नौकरियों के कागजात लेकर पहुंचे। 

कानपुर की जिलाधिकारी और क्षेत्र के तहसीलदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा कि कानपुर देहात की जिलाधिकारी पर भी कार्रवाई हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें