फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lulu Mall Lucknow: लुलु मॉल घूमने आए सपा विधायक की गाड़ी तोड़ी, मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लुलु मॉल घूमने आए सपा विधायक इरफान सोलंकी की गाड़ी का पिछला शीशा और लाइटें किसी ने तोड़ दी हैं। सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए रविवार को इरफान सोलंकी लखनऊ पहुंचे थे। 
विज्ञापन
सपा विधायक की गाड़ी का शीशा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी रविवार शाम को लुलु मॉल घूमने आए थे। मॉल के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी थी। किसी ने उनके गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। वापस आने पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने रियाज सोलंकी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सपा विधायक सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए रविवार को लखनऊ पहुंचे थे।

विज्ञापन


एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, कानपुर के शीशामऊ क्षेत्र से इरफान सोलंकी विधायक हैं। सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए रविवार को इरफान सोलंकी लखनऊ पहुंचे थे। शाम को भाई व साथियों के साथ लुलु मॉल घूमने के लिए गए थे। इस दौरान एसयूवी को मॉल के बाहर खड़ी कर दिया था। इसके बाद वह अंदर घूमने चले गए।

एडीसीपी के मुताबिक, वापस बाहर आए तो देखा कि एसयूवी का पिछला शीशा और लाइटें किसी ने तोड़ दी हैं। पास में ही बीयर की बोतल पड़ी मिली। एडीसीपी के मुताबिक, सोलंकी के भाई रियाज की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें