फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 'बकाया तीन लाख दो... तब मिलेगी लाश', समर्थकों संग अस्पताल पहुंचकर सपा विधायक ने किया हंगामा

Tue, 20 Jan 2026 12:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बकाया तीन लाख रुपये नहीं देने तक अस्पताल संचालक ने शव देने से मना कर दिया। इस पर सपा विधायक ने समर्थकों संग अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में मरीज की मौत के बाद शव न देने पर रविवार रात सपा विधायक ने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि स्टाफ से अभद्रता भी की। अस्पताल संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्य के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


55 वर्षीय अरबाज गोमतीनगर विस्तार स्थित इकाना मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थे। आंत फटी होने के साथ उन्हें कई अन्य गंभीर समस्याएं थीं। वह करीब 25 दिन से वेंटिलेटर पर थे। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने बकाया तीन लाख रुपये अदा कर शव ले जाने के लिए कहा। 

रविवार रात करीब 9 बजे सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए और शव रोकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद बकाया बिल भुगतान किए ही शव लेकर चले गए। अस्पताल के प्रबंधक निदेशक डॉ. शिवम कृष्णन ने सपा विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें