फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा घोषणा पत्र: नौकरी के साथ पांच हजार भत्ते का वादा, जमीन पर कब्जा रोकने लिए बनेगी विशेष STF; जानिए खास बातें

Thu, 26 Nov 2026 05:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Samajwadi Party Manifesto 2027: अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुए युवाओं और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने गन्ना किसानों को समय से भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन
सपा का घोषणा पत्र हुआ जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोषणापत्र में युवा और रोजगार को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्रेजुएट को नौकरी दिलाने की प्रतिबद्धता जताई गई है और कौशल विकास पर जोर दिया गया है। मुख्य रूप से यह तय किया गया है कि जब तक नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक ग्रेजुएट को पांच हजार रुपये प्रतिमाह का भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता
पेपर लीक की समस्या उत्पन्न न होने देने का दावा करते हुए कहा गया है कि सभी परीक्षाएं समय से आयोजित होंगी। साथ ही तीन माह में पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी और परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बख्शी नहीं जाएगी। इसके अलावा 12वीं कक्षा के बाद लैपटॉप वितरण योजना को पुनः लागू करने की बात कही गई है।

पीडीए, महिला और गरीबों के लिए योजनाएं
पीडीए, महिलाओं और गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन बनाने की योजना शामिल की गई है। इसके साथ ही सालाना चालीस हजार रुपये देने की योजना, कारीगरों को चालीस हजार रुपये की पेंशन और सरकारी ठेकों में पीडीए समाज के लिए पचास फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन


किसानों के लिए राहत के वादे
किसानों से जुड़े बिंदुओं में किसानों की ऋण माफी किए जाने और गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे के भीतर होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Trending Videos

जमीन पर कब्जा रोकने के लिए बनेगी विशेष एसटीएफ

भाजपा सरकार के दौरान भू-माफिया पैदा हुए हैं और कई जगह जमीन पर कब्जा करने का काम हुआ है। इसे रोकने के लिए विशेष एसटीएफ बनाई जाएगी और इसके तहत डायल 100 की तरह अलग रंग की गाड़ियां तैयार की जाएंगी।

सत्ता में आने पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

ये रहीं चुनावी घोषणा पत्र की खास बातें 

- किसानों की कर्जमाफी और गन्ना भुगतान 24 घंटे में 
- बेरोजगारी भत्ता 5000 रुपये महिना दिया जाएगा
- 25 लाख युवाओं को पांच साल में सरकारी नौकरी
-  दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्र में रोजगार
- 12वीं पास छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप
- 5 रुपये में कैंटीन का खाना मिलेगा समाजवादी कैंटीन में
- 23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी की गारंटी
- बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें