फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल रही हैं भाजपा के झूठे वादों की परतें: सपा

Thu, 13 Nov 2014 02:10 AM IST
राजेंद्र सिंह/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि थोथे वादों के बल पर भाजपा ने केंद्र में सत्ता अवश्य प्राप्त कर ली है लेकिन अब उसकी कलई खुलती जा रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने भरोसा दिलाया गया था कि उसकी जीत के साथ ही महंगाई कम हो जाएगी और सबके लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। भाजपा के ये वादे कोरे साबित हुए हैं। जनता ठगी गई सी महसूस कर रही है।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया वादा खिलाफी को भी भ्रष्टाचार मानते थे। भाजपा राज में यह भ्रष्टाचार खूब पनप रहा है।

मंहगाई ही नहीं, कालाधन वापस लाने, नौजवानों को रोजगार देने और सीमाओं की सुरक्षा के मामले में भी केंद्र सरकार अपने वादे निभाने में विफल रही है।

अभी पिछले दिनों जब डीजल के दाम गिरे तो केंद्र की भाजपा सरकार ने इसका श्रेय लूटने की कोशिश की। ऐसा जताया गया कि केंद्र सरकार का यह कोई बड़ा कारनामा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

डीजल के दाम घटे पर वस्तुओं के दाम उतने ही

वास्तविकता यह थी कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डीजल के दाम कम हुए थे। चूंकि अब पेट्रोल-डीजल के दाम बाजार से नियंत्रित होते हैं इसलिए डीजल के दाम देशभर में कम हुए। लेकिन डीजल के दाम कम होने के बावजूद बाजार में खाद्य वस्तुओं के दामों में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है।

बाजार में आटा, मैदा और चावल का जो रेट बाजार में पहले था वहीं अब भी है। दाल और खाद्य तेल के दाम बढ़े हैं। आलू- प्याज के दाम घटने के बजाय और ज्यादा बढ़े हैं।

अरहर की दाल जो 74 से 78 रूपए प्रति किलो थी इन दिनों बाजार में 78 से 85 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। जनता समझ रही है कि उसको बरगलाकर सत्ता हथियाई गई है। आगे इस भुलावे में अब लोग नहीं आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें