फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोए सपाई,‘नेताजी! अफसरों से जान छुड़ाइये’

Sun, 19 Jan 2014 11:52 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्षों ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से जिले के अधिकारियों और पदाधिकारियों की शिकायत की है।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाग लिया।

सपा सुप्रीमों न जब जिला अध्यक्षों से समस्याएं पूछी तो कुछ ने उम्मीदवारों के कामकाज से संतुष्टि तो कुछ ने असंतुष्टि जाहिर की। सबसे ज्यादा नाराजगी अफसरों के कामकाज के रवैये को लेकर था।

सारे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताजी अधिकारियों का कुछ कीजिए वरना लोकसभा में बंटाधार हो जाएगा। मुलायम सिंह ने कहा कि संगठन के स्तर पर जो कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बूथ की रिपोर्ट होनी चाहिए कि पार्टी प्रत्याशी कहां जीत सकता है और कहां कमजोर है। जहां कमजोरी है, उसे दूर किया जाए।

कुछ जिलाध्यक्षों से उनकी समस्याएं लिखित में भी ली गईं। कुछ जिलाध्यक्षों ने तो अपने जिलों में अधिकारियों के तबादले करने का आग्रह भी किया।

जिला संगठन की बूथ प्रभारियों तक हो पहुंच
मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बूथ प्रभारियों को और सक्रिय किया जाए।  उन्होंने एक से सात फरवरी के बीच विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित साइकिल यात्रा के संबंध में भी जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें