फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सपा सांसद की मांग, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र, हालात बेकाबू, जनता का सीएम पर भरोसा नहीं

Thu, 20 Jul 2023 11:31 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने मणिपुर हिंसा पर कहा है कि केंद्र को वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। जनता के एक वर्ग का मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं रह गया है।
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में करीब ढ़ाई महीने से जारी हिंसा और महिलाओं के विचलित करने वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद सत्र के पहले दिन बयान दिया है। इसके बाद विपक्षी दलों ने भी सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा है कि मणिपुर के हालात बेकाबू हो गए हैं। केंद्र सरकार को वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। जनता के एक वर्ग का मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं रह गया है। जब जनता का प्रशासन पर भरोसा नहीं रह जाता है तो कभी शांति बहाल नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। मणिपुर के मुख्यमंत्री राज्य के हालात संभालने में नाकाम साबित हुए हैं। राष्ट्रपति शासन लगाकर हालात को संभाला जा सकता है।
विज्ञापन


सपा सांसद ने मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की अब तक जारी रही चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि वो देश-दुनिया में भाषण देते रहते हैं पर मणिपुर हिंसा में अब तक नहीं बोले।

 


प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को निर्वस्त्र करने के विचलित करने वाले वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को पूरे देश के लिए शर्मसार करने वाला बताया है। संसद सत्र के पहले दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि 'मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें