फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 16 Jun 2014 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बहराइच जिले में शुक्रवार को एक सपा नेता रामकुमार मिश्रा (55) गोली मारने के बाद लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस की जांच के बाद बताया जा रहा है कि माधवपुरवा गांव निवासी मिश्रा की हत्या बसपा नेता से चुनावी रंजिश के चलते की गई।

इस मामले में गांव के प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ हरदी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos

खेत में काम कर रहा था नेता

रामकुमार ने गांव के बसपा नेता रमाकांत मिश्रा के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ा था। इसमें रमाकांत को जीत मिली थी। इसके बावजूद वे रामकुमार से रंजिश रखे हुए था।

लोकसभा चुनाव में रामकुमार सपा के तो रमाकांत बसपा के बूथ प्रभारी बने। इससे दोनों में रंजिश और बढ़ गई थी।

शुक्रवार दोपहर रामकुमार जब खेत में गुड़ाई कर रहा थे तभी रमाकांत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ दिया दम

इसी दौरान रमाकांत पक्ष के लोगों ने रामकुमार पर कट्टे से तीन फायर कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया।

सूचना मिलने पर परिवारीजन पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। रामकुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

पीड़ित परिवार ने ग्राम प्रधान रमाकांत मिश्र, बाबूराम, संपत, संतोष कुमार, राजेश, कमलेश, बृजेश, टीकाराम, किशोरी, सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें