फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के नेताओं को जेल भेजेंगे कारागार मंत्री

Tue, 30 Jul 2013 09:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार मंत्री और सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि बसपा राज के पांच साल में प्रदेश में घोर अराजकता रही। हत्या, बलात्कार और अपहरण में बसपा के मंत्री-विधायक तक शामिल रहे।
विज्ञापन


आधा दर्जन पूर्व मंत्री तो शुरुआत में ही जेल चले गए थे। अब अन्य पूर्व मंत्रियों और बसपा के अपराधी तत्वों के जेल जाने की तैयारी है।

चौधरी ने कहा, सपा सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता से विपक्ष में बौखलाहट है। उन्हें अपना वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी अंधेरे में दिख रहा है।

उन्होंने कहा, बसपा माफिया, घोटालेबाजों और लुटेरो का संगठित गिरोह है। मायावती ने इन्हें संरक्षण और शरण दे रखी थी। मायाराज में जो पार्क, स्मारक और प्रतिमाएं बनीं उनके निर्माण में भी मोटा कमीशन वसूला गया।
विज्ञापन


अपने किए पर शर्मिंदा होने के बजाय बसपा नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने का झूठा अभियान चला रहे हैं।

बसपा के साथ सपा सरकार के खिलाफ सुर में सुर मिला रहे भाजपा और कांग्रेस के नेता इसलिए हताशा में हैं क्योंकि जनता ने चुनावों में उन्हें नंबर-2 रहने लायक भी नहीं समझा। सपा को जनादेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें