सपा नेता पर सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का आरोप
लखनऊ। इटौंजा पुलिस ने सपा नेता बिलाल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सपा नेता पर अपनी फेसबुक आईडी से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने का आरोप है। मामले की शिकायत इटौंजा के महोना निवासी हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रभारी व अधिवक्ता विमल सिंह परमार ने की है।
विमल के मुताबिक एक मई को दफ्तर में फेसबुक देख रहे थे। तभी बीकेटी विधानसभा सीट से सपा के सचिव अमानीगंज निवासी बिलाल अंसारी की फेसबुक आईडी पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो दिखा। सामूहिक दुष्कर्म कर रहे लोग युवती को पीटते दिख रहे थे। वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे थे।
विमल का आरोप है कि ऐसे वीडियो से महिलाओं की लज्जा भंग होती है। साथ ही लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इंस्पेक्टर मारकंडेय यादव ने बताया कि फेसबुक आईडी से वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।