फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा : मदनी

Fri, 13 Mar 2015 01:22 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत उलमा की गुरुवार को यहां हुई कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों का गुस्सा प्रदेश की सपा सरकार पर फूट पड़ा।
विज्ञापन


उलमा के महासचिव व पूर्व सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुसलमानों के वोट से सत्ता में आने वाली सपा सरकार ने उनसे किया एक भी वादा पूरा नहीं किया।

गुरुवार को ज्योतिबा फुले पार्क चौक में जमीयत उलमा के हुसूल-ए-इंसाफ कॉन्फ्रेंस में महमूद मदनी ने कहा कि सरकार ने बेकुसूर मुस्लिम युवाओं की रिहाई और मुसलमानों को आरक्षण देने के वादे किए थे, जो अब तक पूरे नहीं किए गए।
विज्ञापन

शराब विरोधी मुहिम के नेतृत्व का किया ऐलान

स्वामी अग्निवेश ने भी मुसलमानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष में साथ देने तथा शराब विरोधी मुहिम का नेतृत्व करने का ऐलान किया।

मौलाना हयातुल्लाह कासमी ने भी प्रदेश सरकार को घेरते हुए मुसलमानों के अधिकारों की मांग की।

जेल भरो आंदोलन चलाने का आह्वान
मौलाना महमूद मदनी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक कर इस आंदोलन की तिथि की घोषणा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें