लखनऊ। सपा की जिला व महानगर इकाई ने शनिवार को गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा लखनऊ के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा, गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी है। ऐसे में उन्हें जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, फिदा हुसैन अंसारी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी गौरव सिंह यादव आदि नेता मौजूद रहे।
सपा की जिला इकाई का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत के साथ ही मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी ने किया। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेंद्र यादव, अंबरीश सिंह पुष्कर मौजूद रहे।