फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने उड़ाई मोदी के आम बजट की धज्जियां

Fri, 11 Jul 2014 01:09 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट-2014 को भाजपा ने विकासोन्मुख बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने इसकी धज्जियां ही उड़ा दी।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बजट जनविरोधी, किसान विरोधी, दिशाहीन और महंगाई बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि आम बजट से अच्छे दिनों की उम्मीद करने वाले करोड़ों लोगों को भारी निराशा हुई है। यह बजट उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के लिए ही अच्छे दिन लेकर आया है।

बजट में रोजगार की व्यवस्था नहीं है। इससे नौजवान हतोत्साहित होंगे। यूपी जैसे बड़े राज्य की घोर उपेक्षा की गई है।

देश की सुरक्षा लगा दी दांव पर

राजेंद्र चौधरी ने कहा, केंद्र सरकार का कार्यकाल 2019 तक है, पर 2022 तक सबको घर देने का वादा किया जा रहा है।

भाजपा को किसानों, गरीबों और मजदूरों की कोई चिंता नहीं है। बजट में महंगाई कम करने के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। नौकरीपेशा लोग इनकम टैक्स की दरों में बड़ी रियायतों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी निराशा हुई है।

रक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की व्यवस्था करके देश की सुरक्षा को दांव पर लगाया जा रहा है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था नहीं की गई है। कृषि एवं किसानों की भी अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

मोदी को आम लोगों की चिंता नहीं

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने आम बजट को जनविरोधी बताया।

राज्य सचिव रामजी राय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का बड़े पैमाने पर विनिवेशीकरण, एफडीआई को बढ़ावा देने और रक्षा व बीमा क्षेत्र में 49 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति देकर मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि उसे केवल कॉर्पोरेट घरानों की ही चिंता है।

सपा और माले की तरह ही कांग्रेस ने भी बजट को जनविरोधी करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें