फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सपा सम्मेलन में होने वाली खास बातें

Mon, 06 Oct 2014 10:33 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में 8 से 10 अक्तूबर तक होने वाले समाजवादी पार्टी के नौवें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजधानी की सड़कों को सपा के झंडा, बैनर व होर्डिंग से पाटा जा रहा है।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तैयारियों की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। वे तैयारियों की रोज समीक्षा करने के साथ ही जरूरी निर्देश दे रहे हैं। सम्मेलन में अतिथियों को सभी प्रमुख राज्यों के व्यंजन परोसे जाएंगे।

इसमें देशभर से छह हजार से ज्यादा पार्टी प्रतिनिधियों सहित लगभग 10 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन शुरू होने से पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पार्क में जनेश्वर मिश्र की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


बाहर से आने वालों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के पास सपा के स्वागत केंद्र बनाए जा रहे हैं। अतिथियों को कोई कठिनाई न हो, इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद भगवती सिंह की अध्यक्षता में छह कमेटियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी

आवास की जिम्मेदारी राजपाल कश्यप, जगदीप सिंह यादव, स्वागत व अतिथियों को उनके ठहरने के स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी देवेंद्र सिंह, शारदा प्रताप शुक्ल, भोजन की व्यवस्था अभिषेक मिश्र, रामसागर यादव, अतिथियों को सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सुनील सिंह यादव, राजकिशोर मिश्र, आनंद भदौरिया तथा सजावट की जिम्मेदारी रविदास मेहरोत्रा, देवेंद्र सिंह व अतुल यादव की समितियों को सौंपी गई है।

हाईटेक मीडिया सेंटर: सम्मलेन स्थल पर ही एक हाईटेक मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां से पत्रकार सीधे खबरें भेज सकेंगे। सम्मेलन के सभी सत्रों के समाचार पत्रकारों को तत्काल मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। टीवी चैनलों के लिए अलग से स्टूडियो बनाया गया है। सम्मेलन स्थल पर कई एलईडी लगाई जा रही हैं।

सम्मेलन में कब-क्या: सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति का चुनाव होगा। अपराह्न तीन बजे राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 9 अक्तूबर को भी प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। शाम 5 बजे इसे पारित किया जाएगा।

10 अक्टूबर को खुला अधिवेशन होगा। इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि लंबे अरसे बाद लखनऊ में हो रहे राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें