फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी की भूमिका को लेकर मुखर हुई सपा, चुनाव आयोग से की शिकायत, गठबंधन के खिलाफ साजिश का आरोप

Tue, 30 Apr 2019 11:53 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
samajwadi party
विज्ञापन
प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह की भूमिका को लेकर समाजवादी पार्टी मुखर हो गई है। पार्टी ने चुनाव आयोग से डीजीपी पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा के  कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है। कन्नौज में पुलिस ने इसका नमूना पेश किया और समाजवादी पार्टी व बसपा कार्यकर्ताओं का जमकर उत्पीड़न किया गया। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की गई है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस चुनाव को प्रभावित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उन्होंने शंका जाहिर की कि सरकार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अभी तक हुए चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है और इनकी हरकतों को जनता भी जान गई है। इसी से झुंझलाई बीजेपी अब पुलिस का सहारा ले रही है और बेकुसूरों को फंसाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें