समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की चुनाव प्रचार के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया अंबेडकरनगर में चुनाव प्रचार कर रहे थे इसी दौरान उनको हार्ट अटैक पड़ गया।
उन्हें अतरौलिया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। डीएम ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बता दें कि मौजूदा विधायक भीम प्रसाद सोनकर का टिकट घोषित होने के बाद उनका टिकट काटकर चंद्रशेखर को टिकट दिया गया था। दूसरे चरण के चुनाव के पहले उनकी मौत हो गई।