फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सीटों पर उपचुनावों के लिए सपा ने कसी कमर

Sun, 13 Jul 2014 01:49 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने विधानसभा की 12 सीटों पर उपचुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां हो गई हैं।
विज्ञापन


जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। भाजपा के 11 और अपना दल की एक विधायक के सांसद बन जाने के कारण 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा इसे चुनौती के रूप में ले रही है। उसकी कोशिश है कि उपचुनाव में कुछ सीटें भाजपा से छीन ले। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पार्टी को पूरी ताकत से उपचुनाव लड़ने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द ही चयनित होंगे और प्रत्याशी

सूत्रों के अनुसार आधा दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सपा नेतृत्व अपना मन बना चुका है।

शेष सीटों पर जल्दी ही उपयुक्त प्रत्याशी का चयन हो जाएगा। मंत्रियों, प्रभारियों और प्रमुख नेताओं से संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे गए हैं। उम्मीद है, शीघ्र ही प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

एकाध सीटों पर लोकसभा चुनाव हारे प्रत्याशियों को भी आजमाने की तैयारी है। भाजपा विधानमंडल दल के नेता रहे हुकुम सिंह के इस्तीफे से रिक्त हुई कैराना सीट पर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे नाहिद हसन को लड़ाने की तैयारी है।

सपा मुखिया ऐलान कर चुके हैं कि हर सीट पर पांच-पांच मंत्रियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अब यह आकलन किया जा रहा है कि किस सीट पर कौन से मंत्री उपयोगी होंगे। इसमें सपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की भी परीक्षा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें