लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित चुनाव की रणनीति बनाने में कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे है। इस संबंध में बुधवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी की अध्यक्षता में कैसरबाग स्थित कार्यालय पर बैठक हुई।
लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी गौरव सिंह यादव ने बताया कि सभी नेताओं ने एकजुट रहने और पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम सुझाव दिए। बैठक में पूर्व एमएलसी मधु गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव जगदीप सिंह यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, विधायक अरमान खान, पूर्व मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, मीरा वर्धन, पूर्व राज्यमंत्री रामसिंह राणा और राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी मौजूद रहे।
इसी तरह पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ सांसद आरके चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, गोमती यादव, पूर्व एमएलसी कांति सिंह, प्रदेश सचिव राशिद अली और विजय सिंह यादव उपस्थित रहे।