फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मांगा भाजपा सांसदों की चुप्पी का जवाब

Mon, 15 Sep 2014 01:13 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि यूपी से लोकसभा में भाजपा के सर्वाधिक सांसद चुनकर गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी उनका अच्छा प्रतिनिधित्व है। उनका दायित्व बनता है कि वे प्रदेश की समस्याओं के हल में रुचि लें लेकिन खेद है कि भाजपा के सांसद और मंत्री इस मामले में चुप्पी साधे हैं।

चौधरी ने कहा, प्रदेश में बिजली संकट के लिए केंद्र की पिछली यूपीए सरकार के साथ राज्य की बसपा सरकार भी जिम्मेदार है।

केंद्र सरकार को जनहित में अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।

यदि केंद्रीय कोटे की बिजली मिलने लगे और समय से कोयले की आपूर्ति हो तो प्रदेश सरकार बिजली की समस्या का स्वत: समाधान कर सकने में समर्थ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें