फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने घोषित किए चार प्रत्याशी, बुलंदशहर रालोद के लिए छोड़ी

Mon, 05 Oct 2020 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने चार प्रत्याशी घोषित कर दिए। बुलंदशहर विधानसभा सीट गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी दी है। सपा ने कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी को उम्मीदवार बनाया है।  
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अमरोहा की नौगांवा सीट से सैयद जावेद अब्बास आब्दी को टिकट दिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें भाजपा के चेतन चौहान ने लगभग 21 हजार मतों से हराया था। इस सीट पर बसपा तीसरे व रालोद चौथे स्थान पर रहा था। यहां चेतन चौहान के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। फिरोजाबाद की टूंडला सीट से महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया गया है। सपा ने उन्हें 2019 में ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में एसपी सिंह बघेल ने बसपा के रामबाबू को 56 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया था। सपा उम्मीदवार शिव सिंह चक को लगभग 55 हजार मत मिले थे। बघेल के सांसद बनने से यह सीट खाली है।

घाटमपुर से इंद्रजीत कोरी 2012 में विधायक रह चुके हैं। यहां काबीना मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के बाद चुनाव हो रहा है। यहां दूसरे स्थान पर बसपा और तीसरे स्थान पर कांग्रेस थी। जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने लकी यादव को टिकट दिया है। वह दिग्गज नेता दिवंगत पारसनाथ यादव के बेटे हैं। उपचुनाव वाली सातों सीटों में मल्हनी ही सपा के पास थी। मल्हनी में पारसनाथ यादव 21 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीते थे। इस सीट पर निषाद पार्टी दूसरे, बसपा तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही थी। बुलंदशहर सीट रालोद के लिए छोड़ी गई है। इस सीट पर 2017 में भाजपा के वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने बसपा प्रत्याशी को 23 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। यहां सपा तीसरे व रालोद चौथे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें