फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू-नीतिश के षडयंत्र का पहले से पता था : सपा

Fri, 18 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव में तीन छोटे दलों के साथ नए गठबंधन के ऐलान के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को लालू प्रसाद यादव और नीतिश कुमार के षडयंत्र का पहले से ही पता था।
विज्ञापन


राजधानी में बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार में भाजपा को मदद पहुंचाने के आरोप को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। उन्हें पहले से उनके (नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव) के षड्यंत्र का पता था। उन्होंने दोहराया कि जनता परिवार का विलय करके एक पार्टी नहीं बनी थी। यदि विलय हो गया होता और एक भी घटक दल अलग होता तो सपा के पास न झंडा बचता और न ही सिंबल।

रामगोपाल ने कहा कि बिहार में सपा, सजद, एनसीपी और पीपुल्स पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को पटना में सभी दलों की समन्वय समिति की बैठक में पहले चरण में मतदान वाली सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होगी। दो दिन बाद दूसरे चरण के प्रत्याशी घोषित होंगे।
विज्ञापन


तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के उम्मीदवारों का ऐलान एक साथ होगा। कोशिश है कि बिहार में नया मोर्चा प्रभावी ढंग से चुनाव लड़े और राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आए।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव, यूपी सपा के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप और  सचिव एसआरएस यादव भी मौजूद थे। इससे पहले पार्टी में शामिल नए नेताओं ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
Trending Videos
विज्ञापन

समर्थन लेने-देने पर फैसला बाद में

रामगोपाल ने कहा कि गठबंधन बिहार चुनाव में किसी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट नहीं करेगा। चुनाव बाद समर्थन लेने या देने का सवाल अभी काल्पनिक है। इस पर चुनाव बाद फैसला होगा।

कीचड़ से कीचड़ कर रहे साफ
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सजद नेता देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि बिहार में तीसरा मोर्चा वक्त का तकाजा है। अभी वहां कीचड़ से कीचड़ साफ किया जा रहा है।

लालू ने दगा किया : रघुनाथ
लंबे समय तक लालू के नजदीकी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा ने कहा कि उन्होंने पहले लालू और फिर राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाया।

मान-सम्मान न मिलने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल छोड़ दिया। वे जनता दल के संस्थापक सदस्य रहे, लेकिन लालू प्रसाद ने उनके साथ दगा किया। उन्होंने कहा, डॉ. लोहिया और जयप्रकाश नारायण के बाद मुलायम सिंह यादव खांटी समाजवादी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें