फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोनी, यूथ, सीएएल ब्लैक, ट्रंफ, सीएएल ग्रे और एसएमआर अकादमी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मुकाबलों में सोनी क्लब, यूथ क्लब, सीएएल ब्लैक, ट्रंफ अकादमी, सीएएल ग्रे और एसएमएस अकादमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में सोनी अकादमी ने कुहू स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया। कुहू स्पोर्ट्स के 169 रन के लक्ष्य को सोनी अकादमी ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से उत्कर्ष ने 50 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि सूरज ने तीन विकेट हासिल किए।

दूसरे मुकाबले में यूथ क्लब ने ब्लेज विलो अकादमी को 34 रन से हराया। यूथ क्लब के 172 रन के लक्ष्य को ब्लेज विलो अकादमी की टीम 28.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से दिव्यांश सिंह ने 54 रन बनाए, जबकि शौर्य प्रताप सिंह ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में सीएएल ब्लैक ने सेज क्लब को चार विकेट से मात दी। सेज क्लब के 163 रन के लक्ष्य को सीएएल ब्लैक ने 31वें ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। विजेता टीम से सचिन गुर्जर ने 44 रन बनाने के अलावा तीन विकेट अपनी झोली में डाले।

लीग के चौथे मुकाबले में ट्रंफ अकादमी ने विजन क्लब को 31 रन से शिकस्त दी। ट्रंफ अकादमी के 286 रन के जवाब में विजन क्लब की टीम नौ विकेट खोकर 255 रन बना सकी। विजेता टीम से पीयूष ने 52 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि प्रखर और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके।

पांचवें मुकाबले में सीएएल ग्रे ने सीएएल पिंक को 39 रन से पराजित किया। सीएएल ग्रे के 282 रन के जवाब में सीएएल पिंक की टीम नौ विकेट खोकर 243 रन बना सकी। विजेता टीम से सूर्यांश राय ने 76 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रन की तूफानी शतकीय पारी खेलने के अलावा तीन विकेट चटकाए।

छठे लीग मुकाबले में एसएमआर अकादमी ने सीएएल वाइट को 34 रन से हराया। एसएमआर के 239 रन के जवाब में सीएएल वाइट की टीम छह विकेट खोकर 205 रन बना सकी। विजेता टीम से आदर्श वर्मा ने 104 रन की आतिशी पारी खेली, जबकि तुषार ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें