फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात आए फैसले में सोनिया गांधी का नामांकन वैध करार, भाजपा ने लगाया था गलत नाम भरने का आरोप

Sun, 21 Apr 2019 03:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच में फंसा पेच शनिवार देर रात 11 बजे के बाद सुलझ सका। दोनों दलों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों पर लगी आपत्तियों को सुलझाने में जिला प्रशासन के अफसर देर रात तक माथापच्ची करते रहे। आखिरकार डीएम ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों पर लगी आपत्तियों को खारिज करते हुए उनके पर्चे को वैध करार दे दिए।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी कि सोनिया गांधी का सही नाम एंटोनिया माइनो है। इसके बावजूद उन्होंने सोनिया गांधी के नाम से अपना नामांकन दाखिल किया है। इसलिए सोनिया गांधी का नामांकन निरस्त किया जाए।

उधर, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा, पार्टी के विधि सलाहकार केसी कौशिक ने जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा से शिकायत की थी कि भाजपा से पर्चा जमा करने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया और बिना पार्टी छोड़े उन्होंने भाजपा में शामिल होकर नामांकन पत्र जमा किया है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों दलों की शिकायत के बाद उठा मुद्दा

मीडिया से बातचीत में भी सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने नियमों की अनदेखी कर पर्चा भरा है जो गलत है। दोनों दलों की शिकायत के बाद मामला गरमा गया।

शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक था लेकिन वीआईपी उम्मीदवारों के नामांकन में लगी आपत्तियों को सुलझाने में अधिकारी उलझे दिखे। दोपहर 3 बजे तक चलने वाली जांच देर रात 11 बजे तक चली। आखिरकार डीएम नेहा शर्मा ने दोनों पक्षों की ओर से की गई आपत्तियों को खारिज करते हुए उनके पर्चों को वैध करार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें