फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव की प्रतिमा देख भर आईं सोनिया की आंखें, हुईं भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। पहले दिन उन्होंने जिला पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन


पति की इस भव्य प्रतिमा को देख उनकी आंखें नम हो गईं। कुछ पलों के लिए सोनिया यहां निःशब्द हो गईं। हालांकि तत्काल उन्होंने खुद को संभाल भी लिया। यहीं पर उन्होंने अपनी सास एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

यहां पर मौजूद लोगों ने सोनिया से अपनी समस्याओं का जिक्र भी किया। किसी ने पेंशन बंधवाने, सोलर लाइट लगवाने तो किसी ने नहरों में पानी न आने की सांसद से शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने लोगों की समस्याओं के निपटारे का भरोसा दिया। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेकर विकास कार्यों की हकीकत से भी रू-ब-रू हुईं। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित रेल क्रॉसिंग बंद होने से दस मिनट तक काफिला रुका रहा।
विज्ञापन

10 मिनट रुका रहा काफिला

सोनिया गांधी का जिला मुख्यालय पहुंचने का कार्यक्रम सुबह 9:45 बजे था। लेकिन वह फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पूर्वाह्न 11:22 बजे पहुंची। सोनिया ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण किया।

इस दौरान मौजूद कांग्रेसियों और आम जनता से सोनिया रू-ब-रू हुई। एकौना गांव की निर्मला ने कहा कि दीदी गांव में सोलर लाइट लगवा दीजिए।

रामगोपाल ने कहा लालगंज कस्बे के औद्योगिक स्थान पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अमावां क्षेत्र के महेश व दिनेश ने बताया कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे धान की फसल सूख रही है।

शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की कसना गांव के प्रधान रामकिशोर ने कहा कि गांव का पुल दरक गया है। जिसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। सोनिया ने सबकी बात सुनी और निराकरण का भरोसा देकर आगे बढ़ती रही।

इससे पहले जिला पंचायत पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, एमएलसी दिनेश सिंह, डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी मोहित गुप्ता ने गुलदस्ता भेंट करके सोनिया का स्वागत किया।

जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के बाद सांसद सोनिया गांधी ने विकास भवन स्थित डीआरडीए के निर्माणाधीन हाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल के सुंदरीकरण के लिए सांसद निधि से 13 लाख रुपये और दिए जाने की घोषणा की। इससे पहले पांच लाख रुपये से हाल का निर्माण कराया जा चुका है। हाल में कितना काम हो चुका और अभी क्या-क्या होना है, इसके बारे में भी जाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें