फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के सामने ही भिड़े कांग्रेसी और सपा के नेता

Wed, 09 Sep 2015 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली दौरे में सोनिया गांधी के सामने तब असहज स्थिति बन गई जब कांग्रेस और सपा के नेता उनके सामने ही भिड़ गए।
विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान सोनिया गांधी को एक अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ गया। उनके सामने ही कांग्रेस और सपा के नेता बुरी तरह से भिड़ गए।

जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस एलएलसी दिनेश सिंह और हरचंदपुर से सपा विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह के बीच तकरार हो गई। दोनों लोगों ने सांसद सोनिया गांधी के सामने एक दूसरे के कार्यों की जांच की मांग उठाई। मामला गरमाने पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनको शांत करा दिया।
विज्ञापन


बचत भवन में बुधवार को सोनिया की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी। इसी बीच हरचंदपुर विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिला पंचायत से लगवाई गई सोलर लाइटें नहीं जल रही हैं। जांच कराकर उन्हें ठीक कराया जाए। इस पर कांग्रेस एमलएसी दिनेश सिंह नाराज हो गए।

वे बोले कि बछरावां में लगी इंटरलॉकिंग ईंट की फैक्ट्री की जांच कराई जाए। विधायक निधि से इंटरलॉकिंग में मानक के विपरीत ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। एक दूसरे के कार्यों की जांच का मामला उठने के बाद सदन में गहमामगहमी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


हालांकि मामला और गरमाए इससे पहले ही अन्य जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत करा दिया और बैठक सामान्य रूप से संचालित होने लगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें