फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोनी और प्राची ने साबित की श्रेष्ठता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सोनी वर्मा और प्राची ने राज्य पैरा बैडमिंंटन चैंपियनशिप के महिला व्हीलचेयर और स्टैंडिंग वर्ग में श्रेष्ठता साबित करते हुए खिताब कब्जाए। सोनी ने कुमारी सर्वेश को हराया, जबकि प्राची ने प्रियांशी को पराजित किया।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित माडर्न अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 50 से ज्यादा पैरा खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरुष व्हीलचेयर वर्ग में मयंक श्रीवास्तव ने स्वर्ण जीता, जबकि केशव ने रजत और हर्षवर्धन व कुनाल जेठा ने कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग के एक अन्य व्हीलचेयर कैटेगिरी में त्रिवेंद्र सिंह ने स्वर्ण, अमरीश सिंह ने रजत और नवनीत व प्रदीप ने कांस्य जीते।

इसके अलावा पुरुष वर्ग के स्टैंडिंग वर्ग में शिवम पाल ने स्वर्ण जीता, जबकि तुषार नागर ने रजत और हिमांशु सिंह व विवेक सिंह ने कांस्य पदक जीता। स्टैंडिंग वर्ग की दूसरी कैटेगिरी में कुनाल ने स्वर्ण जीता, जबकि बृजेश सिंह रजत और राजू व रवींद्र सिंह कांस्य जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन


एक दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव अरुण बनर्जी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर यूपी पैरा टेबल टेनिस कमेटी के चेयरमैन अमित सिंह, आनंद पांडेय, सुनील जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें